द इंडियन व्यू

बिहार के सारण में वाहन पलटा, महिला समेत पांच की मौत

पटना : बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को सदर…

Ragwendra P Singh
June 16, 2025
1 min read
बिहार के सारण में वाहन पलटा, महिला समेत पांच की मौत

पटना : बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दो व्यक्ति को पीएमसीएच रेफर किया गया। पिकअप दिघवारा से मक्का लोड करके हाजीपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाजितपुर के निकट पिकअप के एक चक्का में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के पिकअप पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर ओर हाजीपुर सदर अस्पताल भिजवाया ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।