द इंडियन व्यू

बिहार के मुंगेर में मुस्लिम विद्वानों से मिले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

मुंगेर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की। राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, जो छठे दिन यानी शुक्रवार को मुंगेर के…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
बिहार के मुंगेर में मुस्लिम विद्वानों से मिले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

मुंगेर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की। राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, जो छठे दिन यानी शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर इलाके से होते हुए आगे बढ़ी।

खानकाह रहमानी में आने पर मौलाना समेत मुस्लिम विद्वानों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। कांग्रेस ने लिखा, नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने खानकाह रहमानी में लोगों से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी थे। करीब 20 मिनट राहुल गांधी और अन्य महागठबंधन के नेता खानकाह रहमानी में रुके और मुस्लिम विद्वानों से चर्चा की।

इससे पहले, मुंगेर में भाषण देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार जब भी हार का आभास पाते हैं, चुनावों में हेराफेरी करते हैं। राहुल गांधी ने तेजस्वी के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी जीत वोटों की हेराफेरी पर आधारित है। इस दौरान, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर दूरदर्शिता की कमी और राजद के वादों की नकल करने का भी आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने 17 अगस्त को सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। फिलहाल, यह यात्रा मुंगेर में मुस्लिम और यादव बाहुल इलाकों से गुजर रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, उनका यह काफिला सुल्तानगंज से आगे बढ़ते हुए अकबरनगर तक पहुंचेगा।

मुंगेर के बाद राहुल गांधी की यात्रा का अगला पड़ाव भागलपुर होगा, जहां वह लगभग 50 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालेंगे। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा। उस दिन महागठबंधन की तरफ से विशाल रैली का कार्यक्रम तय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।