बिहार की खटारा सरकार से मुक्ति चाहते हैं लोग: तेजस्वी यादव
पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन करेगी।…

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता खटारा सरकार से मुक्ति चाहती है।
पटना में राबड़ी आवास से बाहर निकलते वक्त मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है और अपने मताधिकार को समझती है। इस यात्रा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोटर लिस्ट में हेरफेर और वोट चोरी की जा रही है, जिसका पर्दाफाश हो चुका है।
उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार को करारा जवाब देगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुस्लिम समुदाय से मुलाकात पर उन्होंने कटाक्ष किया। कहा कि नीतीश कुमार कुछ भी करें, बिहार की जनता अब एनडीए की हकीकत समझ चुकी है। उन्होंने बिहार में गरीबी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति, पलायन, और औद्योगिक विकास की कमी जैसे मुद्दों को उठाया।
एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में कोई कारखाना, शुगर मिल या जूट मिल शुरू नहीं हुआ है, जिससे जनता हताश और परेशान है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी तेजस्वी ने गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने दावा किया कि लोगों की सुनवाई नहीं हो रही और बिहार की जनता अब इस खटारा सरकार से मुक्ति चाहती है।
तेजस्वी के अनुसार, इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन लाएगी और एक नए बिहार का निर्माण करेगी।
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए बिल पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल के जरिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) जैसे कानूनों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को टॉर्चर कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश को बनाने का काम करना चाहिए, लेकिन ये लोग बिगाड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
