द इंडियन व्यू

बिहार का क्रिमिनल डब्लू यादव यूपी में ढेर

लखनऊ: बिहार का क्रिमिनल डब्लू यादव यूपी के हापुड़ जिले में हुए एनकाउंटर में मारा गया है। इसे यूपी एसटीएफ, बिहार पुलिस और हापुड़ के सिंभावली थाने की पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन बताया जा रहा है। डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
3 min read
बिहार का क्रिमिनल डब्लू यादव यूपी में ढेर

लखनऊ: बिहार का क्रिमिनल डब्लू यादव यूपी के हापुड़ जिले में हुए एनकाउंटर में मारा गया है। इसे यूपी एसटीएफ, बिहार पुलिस और हापुड़ के सिंभावली थाने की पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन बताया जा रहा है। डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था। बेगूसराय में हम पार्टी के नेता के अपहरण और हत्या के केस में भी वह आरोपी था। बिहार पुलिस को उसकी तलाश थी। डब्लू यादव के हत्या, डकैती और लूट जैसे 24 संगीन मामलों में वांक्षित था। उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

करीब दो महीने पहले बिहार के बेगूसराय में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर बेगूसराय में नेशनल हाईवे-31 पर जाम और प्रदर्शन भी हुआ था। राकेश की मां शकुंतला देवी ने तब ही अपने बेटे के अपहरण के लिए बेगूसराय के थाना ज्ञानडोल कमाल के रहने वाले डब्लू यादव को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने डब्लू यादव को पब्लिक हवाले करने या फांसी देने की मांग की थी।

इस घटना को लेकर लोग पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे थे। बता दें कि हम नेता राकेश कुमार के अपहरण के बाद हत्या के मामले में वांक्षित एक अन्य अपराधी गौरव को मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले दिनों गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी के इलाके से गिरफ्तार किया था। गौरव पर 25 हजार रुपए का इनाम था।

डब्लू यादव की तलाश में बिहार पुलिस जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार पुलिस को हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में डब्लू यादव के होने की जानकारी मिली थी। इस पर दोनों टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि डब्लू यादव से सरेंडर करने को कहा गया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से डब्लू यादव घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डब्लू यादव के खिलाफ बिहार में हत्या, डकैती समेत 24 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कई कारतूस बरामद किए हैं।

निशाने पर थे कई नामी व्यापारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डब्लू यादव के निशाने पर हापुड़ के भी कई नामी व्यापारी थे। वह अपने मंसूबों के मुताबिक किसी वारदात को अंजाम दे पाता इसके पहले ही नोएडा पुलिस, बिहार एसटीएफ और हापुड़ की सिंभावली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में वह मारा गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।