द इंडियन व्यू

बिहार एनडीए के नेताओं ने 'बीड़ी' विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- पूरा देश अपमान का जवाब देगा

पटना : केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के…

Ragwendra P Singh
September 5, 2025
2 min read
बिहार एनडीए के नेताओं ने 'बीड़ी' विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- पूरा देश अपमान का जवाब देगा

पटना : केरल कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बिहार की तुलना बीड़ी से करने पर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहारियों के ऐसे अपमान का जवाब पूरा देश देगा। बिहार मां भारती की संतानों के गौरव का प्रतीक रहा है। लोगों को यह ज्ञान ही नहीं है कि बिहार अखंड भारत का निर्माता रहा है, यह ज्ञान-विज्ञान की भूमि रही है और यह कई धर्मों की उत्पत्ति की भूमि है। बिहार पर सवाल उठाकर वे पूरे देश पर सवाल उठा रहे हैं। देश पर सवाल उठाने वाले देशद्रोही हैं। किसी भी राज्य पर सवाल उठाने वाले और उसका अपमान करने वाले मां भारती की संतान नहीं हो सकते। ऐसे लोग सजा के हकदार हैं, कार्रवाई होनी चाहिए।

लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि केरल कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना बीड़ी से की और बाद में उस सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया, लेकिन इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी बिहारियों और बिहार को कितनी गंभीरता से और किस मानसिकता से देखती है। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने बिहारियों का अपमान किया है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली वोटर अधिकार यात्रा के दौरान, हमने देखा कि कांग्रेस ने देश भर से कई नेताओं को आमंत्रित किया, जिन्होंने बिहारियों का अपमान किया था, यहां तक कि डीएनए पर भी सवाल उठाया था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस को बिहार के लोगों से घृणा है। बिहार को बीड़ी कहा, है ना? बीड़ी भी जलती है और जब जलती है तो पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर देती है।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा बिहार का अपमान महागठबंधन के लिए राजनीतिक स्वाभिमान बन गया है। कभी बीड़ी, कभी बिहारियों पर तंज।

उन्होंने कहा कि बिहार बुद्धिमान है, बुद्ध का है, सीता का है, सूफी संतों का है। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जवाब तो देना पड़ेगा। क्या बिहार बीड़ी का पर्याय है? जनता ईवीएम से बताएगी कि बिहार आत्मसम्मान से जीता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।