'बिग बॉस 19' के विजेता बने गौरव खन्ना
'बिग बॉस 19' को मिला अपना विजेता और इस बार ट्रॉफी पर कब्जा टीवी स्टार गौरव खन्ना ने जमाया है। रोमांच और भावनाओं से भरे इस सीज़न का ग्रैंड फिनाले आखिरकार अपने मुकाम पर पहुंचा, जहां गौरव ने अपने शानदार सफर, दमदार खेल,…

'बिग बॉस 19' को मिला अपना विजेता और इस बार ट्रॉफी पर कब्जा टीवी स्टार गौरव खन्ना ने जमाया है। रोमांच और भावनाओं से भरे इस सीज़न का ग्रैंड फिनाले आखिरकार अपने मुकाम पर पहुंचा, जहां गौरव ने अपने शानदार सफर, दमदार खेल, शांत स्वभाव और बेबाक अंदाज़ की बदौलत दर्शकों के दिल जीतते हुए बाकी सभी प्रतियोगियों को पछाड़ दिया। पूरे सीज़न में उनकी समझदारी और रणनीति ने उन्हें सबसे मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया, और फिनाले में उन्होंने साबित कर दिया कि वे इस ट्रॉफी के पूरी तरह हकदार थे।7 दिसंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल अपनी अंतिम लड़ाई में उतरे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद गौरव ने खिताब अपने नाम किया। उन्हें शो की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं, फरहाना भट्ट सीज़न की फर्स्ट रनर-अप रहीं।फिनाले के दौरान बसीर अली पर सलमान खान की नाराज़गी भी सुर्खियों में रही। शो की बुराई करने पर सलमान ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा, "जिस शो ने आपको इतना दिया, उसी की आप बाहर बुराई कर रहे हैं।" फिनाले के दौरान एक भावुक पल तब आया जब सलमान खान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए।ग्रैंड फिनाले में सितारों का जमावड़ा भी देखने को मिला। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे। इसके अलावा करण कुंद्रा, सनी लियोनी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी बतौर मेहमान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की शानदार परफॉर्मेंस और अमाल मलिक की सुरीली आवाज ने फिनाले में चार चांद लगा दिए।भारत में 'बिग बॉस' का सफर 2006 से शुरू हुआ था। यह शो अमेरिकी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' के फॉर्मेट पर आधारित है, जिसमें प्रतियोगियों को 24×7 कैमरों की निगरानी में एक घर में बंद रखा जाता है। शो के नियंत्रण में रहने वाले 'बिग बॉस' केवल अपनी प्रभावशाली आवाज के जरिए ही नजर आते हैं। पिछले सीज़न के विजेता करणवीर मेहरा थे।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
