द इंडियन व्यू

बिग बैश लीग : सिडनी थंडर को हराकर होबार्ट हरिकेन्स ने जीता खिताब

सलामी बल्लेबाज मिचेल ओवेन ने बिग बैश लीग के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जड़ा जिससे होबार्ट हरिकेन्स ने मंगलवार को फाइनल में सिडनी थंडर को सात विकेट से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई टी-20 घरेलू खिताब जीता। @BBL…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
2 min read
बिग बैश लीग : सिडनी थंडर को हराकर होबार्ट हरिकेन्स ने जीता खिताब

सलामी बल्लेबाज मिचेल ओवेन ने बिग बैश लीग के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जड़ा जिससे होबार्ट हरिकेन्स ने मंगलवार को फाइनल में सिडनी थंडर को सात विकेट से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई टी-20 घरेलू खिताब जीता।

@BBL

ओवेन ने 2014 में बनाए क्रेग सिमंस के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 39 गेंद में शतक जड़ा। हरिकेन्स ने सिडनी थंडर के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओवेन की 42 गेंद में 11 छक्कों और छह चौकों से 108 रन की पारी से 14.1 ओवर में ही तीन विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की। ओवेन के 11 छक्के बीबीएल फाइनल में नया रिकॉर्ड है।

हरिकेन्स की ओर से मैथ्यू वेड ने भी 32 रन की नाबाद पारी खेली जबकि बेन मैकडर्मोट 18 रन बनाकर नाबाद रहे। सिडनी थंडर ने इससे पहले जेसन सांघा (67) और कप्तान डेविड वार्नर (48) के बीच पहले विकेट की 97 रन की तेजतर्रार साझेदारी से सात विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया।

नाथन एलिस के पारी के 11वें ओवर में वार्नर का विकेट गंवाने के बाद सिडनी की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही। एलिस ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि राइली मेरेडिथ ने भी 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।