बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से पहला जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिए व 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू : वार्षिक श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा का आज शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे बालटाल और नुनवान (पहलगाम) के बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए जबकि 3,865 श्रद्धालुओं…

जम्मू : वार्षिक श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा का आज शुभारंभ हो गया। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे बालटाल और नुनवान (पहलगाम) के बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए जबकि 3,865 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से कश्मीर के लिए निकला।
अधिकारियों ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रूट और छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रूट दोनों से यात्रा तड़के शुरू हुई।
उन्होंने बताया कि पुरुषों, महिलाओं और साधुओं सहित श्रद्धालुओं ने दोनों बेस कैंपों से संबंधित जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के हरी झंडी दिखाए जाने के बाद "बम बम भोले" के जयकारों के साथ 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा शुरू की।
इस बीच, श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा घेरे में दो काफिलों में रवाना हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बालटाल रूट के लिए 1,735 श्रद्धालु सुबह 3:13 बजे रवाना हुए जबकि पहलगाम रूट की ओर जाने वाले 2,130 श्रद्धालु सुबह 3:38 बजे निकले जिससे दोनों जत्थों में कुल श्रद्धालुओं की संख्या 3,865 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस जत्थे में 2,965 पुरुष श्रद्धालु, 618 महिलाएं, 230 साधु, 48 साध्वियां और चार बच्चे शामिल हैं। श्रद्धालु 201 वाहनों में यात्रा कर रहे हैं जिनमें 83 बसें, 14 मीडियम मोटर व्हीकल और 104 लाइट मोटर व्हीकल शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा, "115 वाहन बालटाल जाने वाले काफिले का हिस्सा हैं, जबकि 86 वाहन पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे हैं।" अधिकारियों ने सुरक्षा के कई स्तरों वाले इंतजाम किए हैं। सालाना यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया गया है। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी।
खास बात यह है कि शुक्रवार को दूसरे जत्थे के रवाना होने के साथ ही पिछले दो दिनों में कुल 8,687 तीर्थयात्री सालाना श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर घाटी के लिए निकल चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
