द इंडियन व्यू

बालक एकल के मुख्य ड्रा में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा

लखनऊ। क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे हरियाणा के हर्ष मलिक को आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल में शीर्ष वरीयता दी गई है। वहीं दिल्ली की स्नेह नंदल बालिका एकल में शीर्ष वरीय होगी।…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
बालक एकल के मुख्य ड्रा में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा

लखनऊ। क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे हरियाणा के हर्ष मलिक को आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल में शीर्ष वरीयता दी गई है। वहीं दिल्ली की स्नेह नंदल बालिका एकल में शीर्ष वरीय होगी।

आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा की शुरुआत सोमवार से

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में बालक एकल के क्वालीफायर के खत्म होने के बाद मुख्य ड्रा जारी किया गया।

हरियाणा के हर्ष मलिक को बालकों व दिल्ली की स्नेह नंदल को बालिकाओं मे शीर्ष वरीयता

बालक एकल में यूपी के ऋषि यादव को तीसरी, आर्यमान चव्हाण को चौथी, अनुरुद्ध कुमार को पांचवीं व सानिध्य द्विवेदी को आठवीं वरीयता मिली है जबकि क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के राघव प्रभु छठीं वरीय होंगे। बालिका एकल में उत्तर प्रदेश की मिराया अग्रवाल को सातवीं व वनीषा जादौन को आठवीं वरीयता मिली हैं।

शालीमार ग्रुप द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में सोमवार 13 अक्टूबर को मुख्य ड्रा के पहले दिन बालक एकल के 16 व बालिका एकल के पहले राउंड के आठ मुकाबले खेले जाएंगे। मैच की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी।

टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि रिटायर्ड जस्टिस एआर मसूदी के करकमलों द्वारा विशिष्ट अतिथि लामार्टिनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य गैरी डोमिनिक एवरेट एवं जीएसटी के रिटायर्ड चीफ कमिश्नर अजय दीक्षित (आईआएस) की गरिमामयी मौजूदगी में किया जाएगा।

यूपी के छह खिलाड़ी बालक एकल के मुख्य ड्रा में

बालक एकल के क्वालीफायर मुकाबलों की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश के राघव प्रभु, मोहम्मद शीज, अनुज कुमार, अर्णव भास्कर, अर्णव एम. चौधरी, वंशराज जलोटा और हरियाणा के हर्ष मलिक व दिल्ली के प्रज्ञान भाटी ने मुख्य ड्रा में जगह बना ली।

मुख्य ड्रा की वरीयता सूची

बालक एकल

1. हर्ष मलिक (हरियाणा)

2. प्रज्ञान भाटी (दिल्ली)

3. ऋषि यादव (उत्तर प्रदेश)

4. आर्यमान चव्हाण (उत्तर प्रदेश)

5. अनुरुद्ध कुमार (उत्तर प्रदेश)

6. राघव प्रभु (उत्तर प्रदेश)

7. कलश कुमार (पश्चिम बंगाल)

8. सानिध्य द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)

बालिका एकल

1.स्नेह नंदल (दिल्ली)

2. मानवी राठी (दिल्ली)

3. वैष्णवी सिंह (दिल्ली)

4. द्युति जैन (दिल्ली)

5. भूमि नैन (हरियाणा)

6. रूहिन कौशल (दिल्ली)

7. मिराया अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)

8. वनीषा जादौन (उत्तर प्रदेश)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।