द इंडियन व्यू

बाबा साई मोहन लाल जी ने किया सिंधी प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ, 16 टीमें उतरेंगी मैदान में

लखनऊ। सिंधी समाज के युवाओं को मंच देने के लिए लगातार कई साल से हो रहे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सिंधी प्रीमियर लीग के आयोजन की की किक ऑफ सेरेमनी आज हुई। किक ऑफ सेरेमनी हुई , टूर्नामेंट 17 दिसंबर से इसी क्रम में बाबा साई…

Ragwendra P Singh
December 9, 2025
2 min read
बाबा साई मोहन लाल जी ने किया सिंधी प्रीमियर लीग 2025 का शुभारंभ, 16 टीमें उतरेंगी मैदान में

लखनऊ। सिंधी समाज के युवाओं को मंच देने के लिए लगातार कई साल से हो रहे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सिंधी प्रीमियर लीग के आयोजन की की किक ऑफ सेरेमनी आज हुई।

किक ऑफ सेरेमनी हुई , टूर्नामेंट 17 दिसंबर से

इसी क्रम में बाबा साई मोहन लाल ने अपनी पावन उपस्थिति में इस शानदार आयोजन के शुरुआत की। उन्होंने सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) नेशनल लेवल 2025 की कोर टीम के साथ लीग के ग्रुप्स ड्रा करवाया और टूर्नामेंट के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

लीग के संयोजक सतेंद्र भवनानी ने बताया कि हर बार की भांति इस वर्ष भी यह लीग आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर के मैदान में खेली जाएगी, जहां इसका आयोजन आगामी 17 से 21 दिसंबर 2025 तक होगा।

इस बार लीग में लखनऊ और पूरे देशभर की कुल 16 टीमें विजेता ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरेंगी। वहीं सभी मुकाबले रोमांचक नॉकआउट फार्मेट मे खेले जाएंगे।

सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया (यूथ विंग) …….. विनोद पंजाबी ने बताया कि इस बार लीग में कई खास आकर्षण भी होंगे। इसमें वेटरन की 4 टीमें अपने अनुभव और जुनून का संगम दिखाने को तैयार है जबकि अंडर-14 श्रेणी की 2 टीमें भविष्य के सितारों को चमकने का मौका देंगी।

लीग के संयोजक भीमेश अठवानी व कपिल सावलानी ने बताया कि हर मैच के मैन ऑफ द मैच के साथ टूर्नामेंट के विशेष पुरस्कार सहित विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार भी मिलेगा।

सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया (यूथ विंग) के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र खत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि सिंधी समाज की एकता, उत्साह और गौरव का महापर्व है।

इस दौरान क्रिकेट के साथ मनोरंजन, गेम्स, संगीत, फूड स्टॉल्स और कई अन्य गतिविधियां भी होंगी, जिनका आनंद पूरा शहर उठाएगा.

किक ऑफ सेरेमनी के अवसर पर अजय डेंबला, हंसराज राजपाल, संजय आहूजा, संजय गुरनानी , राजा राम भगवानी, अजय अठवानी, संदीप आहूजा, राज अठवानी, राकेश अठवानी, पुलकित राजपाल तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।