द इंडियन व्यू

बाबर आजम को आउट होने के बाद जुर्माना, आईसीसी ने लगाया डिमेरिट अंक

स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम पर रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में आउट होने के बाद स्टंप्स पर बल्ला मारने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया। बाबर ने आईसीसी आचार…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
2 min read
बाबर आजम को आउट होने के बाद जुर्माना, आईसीसी ने लगाया डिमेरिट अंक

स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम पर रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में आउट होने के बाद स्टंप्स पर बल्ला मारने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया।

बाबर ने आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2 का उल्लंघन किया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है।

इस 31 वर्षीय बल्लेबाज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है जिससे 24 महीने की अवधि में बाबर का यह पहला अपराध बन गया। यह घटना रविवार को श्रृंखला के आखिरी एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान की पारी के 21वें ओवर में हुई जब बाबर ने आउट होने के बाद क्रीज छोड़ने से पहले अपना बल्ला स्टंप्स पर मारा।

साभार : गूगल

मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और राशिद रियाज, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर फैसल अफरीदी ने आरोप लगाए जबकि आईसीसी के मैच रैफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के अली नकवी ने प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपराध और प्रतिबंध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।’’ लेवल एक के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।