समाचार पोर्टल

बाधा डालने पर जुर्माना, 3 साल तक की जेल... क्या है 'वंदे मातरम' बिल 2026 ?

नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह) : राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया। इस नए बिल से अब वंदे मातरम् को भी जन-गण-मन जैसी कानूनी सुरक्षा मिलेगी। अभी तक राष्ट्रीय…

Ragwendra P Singh
July 30, 2026
2 min read
बाधा डालने पर जुर्माना, 3 साल तक की जेल... क्या है 'वंदे मातरम' बिल 2026 ?

नई दिल्ली (राघवेंद्र प्रताप सिंह) : राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया। इस नए बिल से अब वंदे मातरम् को भी जन-गण-मन जैसी कानूनी सुरक्षा मिलेगी। अभी तक राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रीय गान जन-गण-मन को सुरक्षा मिली हुई थी। नए संशोधन के बाद अब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को भी उसी लिस्ट में जोड़ा जाएगा। अब वंदे मातरम् का अपमान करना अपराध होगा। वंदे मातरम् गाने से रोकना या गाए जाने के दौरान बाधा डालना भी अपराध होगा।

अगर कोई वंदे मातरम् का अपमान करता है या गाने में बाधा डालता है, तो उसे 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यही सजा अभी राष्ट्रगान का अपमान करने पर होती है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ये सिर्फ कानूनी बदलाव नहीं है। ये भारत की भावना, सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।

वंदे मातरम् बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था। इस गीत ने आजादी की लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाई थी। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था वंदे मातरम् को जन-गण-मन के बराबर सम्मान मिलना चाहिए।

हालांकि यह बिल अभी सिर्फ राज्यसभा में पास हुआ है। लोकसभा में बिल पास होने के बाद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…