द इंडियन व्यू

बागपत मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी सन्दीप लुहार

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बागपत कोतवाली पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया है। बदमाश के खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे थे। चार करोड़ की लूट में वह फरार चल रहा था। एसटीएफ गौतमबुद्धनगर की सूचना पर थाना…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
1 min read
बागपत मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी सन्दीप लुहार

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बागपत कोतवाली पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया है। बदमाश के खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे थे। चार करोड़ की लूट में वह फरार चल रहा था।

एसटीएफ गौतमबुद्धनगर की सूचना पर थाना कोतवाली बागपत पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश पर करवाई की । बदमाश का नाम संदीप पहलवान उर्फ संदीप लुहार निवासी रोहतक हरियाणा है। कानपुर में चार करोड़ की लूट में बदमाश फरार चल रहा था। जिसमे सन्दीप पर एक लाख का ईनाम घोषित था। रविवार रात पुलिस मुठभेड में अभियुक्त संदीप गोली लगने से घायल हुआ था, जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। अभियुक्त संदीप के विरूद्ध अलग-्अलग थानो में हत्या, लूट, डकैती के 16 मुकदमें पंजीकृत है। हाल ही में संदीप द्वारा एक ट्रक लूट की घटना को एंजाम दिया था। जिसके बाद से पुलिस बदमाश के पीछे लगी हुई थी। एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है कि बदमाश के पास से तमंचे कारतूस, पिस्टल सहित कई समान बरामद किए गए है। आगे की पुलिस कारवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।