द इंडियन व्यू

बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया, 3 मैचों की सीरीज़ में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

शारजाह : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को शुक्रवार देर रात दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में…

Ragwendra P Singh
October 4, 2025
2 min read
बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराया, 3 मैचों की सीरीज़ में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

शारजाह :

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को शुक्रवार देर रात दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 147 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह अफगानिस्तान की लगातार चौथी टी20 हार रही, जिनमें से तीन बांग्लादेश के खिलाफ आई हैं।

गेंदबाजी में शोरिफुल इस्लाम (1/13), मोहम्मद सैफुद्दीन (0/22) और नासुम अहमद (2/25) ने किफायती स्पेल डालकर अफगानिस्तान को 147/5 तक सीमित कर दिया। जवाब में बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और आज दोनों ओपनर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे ओवर तक स्कोर 16/2 था और पांचवें में सैफ हसन भी चलते बने। मात्र 24 पर तीन विकेट गिरने के बाद जिम्मेदारी शमीम हुसैन और जाकेर अली पर आई। दोनों ने 56 रनों की साझेदारी कर टीम को मुकाबले में वापस लाया।

जाकेर अली (32) ने राशिद खान को छक्का और चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। शमीम (33) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। नुरुल हसन ने अहम मौके पर मोहम्मद नबी की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़े और मैच का रुख बदल दिया। हालांकि, ओमरजई ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बांग्लादेश की मुश्किलें बढ़ा दीं। अंतिम 12 गेंदों पर 19 रन चाहिए थे, लेकिन नूर अहमद ने 19वें ओवर में 17 रन लुटा दिए और शोरिफुल ने आखिरी ओवर में चौका मारकर जीत दिला दी।

इससे पहले, अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 37 गेंदों पर 38 रन बनाए जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज (30) ने कुछ अच्छे शॉट खेले। नबी ने अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 147 तक पहुंचाया लेकिन यह स्कोर जीत के लिए नाकाफी रहा।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान: 147/5 (20 ओवर) – इब्राहिम जादरान 38, गुरबाज 30; नासुम अहमद 2/25, रिशाद हुसैन 2/45।

बांग्लादेश: 150/8 (19.1 ओवर) – शमीम हुसैन 33, जकर अली 32; ओमरजई 4/23, राशिद खान 2/29

परिणाम: बांग्लादेश 2 विकेट से विजयी, सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।