बल्लेबाज करुण नायर चयन समिति की निगाहों में
बल्लेबाज करुण नायर ने दिसंबर 2022 में डियर क्रिकेट, मुझे एक और मौका दे दो...ये एक्स पोस्ट किया था। उस समय लग रहा था कि करुण नायर का क्रिकेटिंग करियर खत्म हो चुका है। साभार : गूगल वे घरेलू टीम से भी ड्रॉप हो रहे थे और…

बल्लेबाज करुण नायर ने दिसंबर 2022 में डियर क्रिकेट, मुझे एक और मौका दे दो...ये एक्स पोस्ट किया था। उस समय लग रहा था कि करुण नायर का क्रिकेटिंग करियर खत्म हो चुका है।

वे घरेलू टीम से भी ड्रॉप हो रहे थे और टीम इंडिया से तो दूर-दूर तक नाता नहीं था, लेकिन पिछले करीब एक महीने में जिस तरह का खेल इस बल्लेबाज ने दिखाया है, उससे ऐसा लग रहा है कि वे अब टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी की नजरों में भी आ गए हैं।
घरेलू क्रिकेट के पिछले 6 मैचों में उनका औसत, रन और स्ट्राइक रेट कमाल का है। आप जानकर हैरान होंगे कि उन्होंने 664 के औसत से रन बनाए हैं। करुण नायर वही हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में 303 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनको ज्यादा मौके नहीं मिले।
कुछ समय के लिए वे चर्चाओं का केंद्र रहे, लेकिन फिर गुमनाम से हो गए। हालांकि, अब विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में शानदार प्रदर्शन के बाद करुण नायर के हैरान करने वाले आंकड़ों ने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
विजय हजारे ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली एक डोमेस्टिक लिस्ट ए यानी एकदिवसीय मैचों वाली प्रतियोगिता है। इसी टूर्नामेंट की पिछली 6 पारियों में करुण नायर पांच शतक जड़ चुके हैं।
चार शतक तो उन्होंने लगातार जड़े हैं। पिछले पांच मैचों का स्कोर उनका 112, 44, 163, 111, 112, 122 है। टूर्नामेंट के इस संस्करण में वह अभी तक आउट नहीं हुए हैं, उन्होंने बिना आउट हुए 664 रन बनाए हैं। बल्ले से उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन ने लिस्ट ए क्रिकेट में इतिहास में बना दिया है। वे बिना आउट हुए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शीर्ष पर पहुंचा दिया।
वह तमिलनाडु के एन जगदीशन के बाद टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में पांच शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं। अब तक, केवल तीन बल्लेबाज ही लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार चार शतक लगाने में सफल रहे हैं, जिनमें से एक करुण नायर भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
