द इंडियन व्यू

बर्मिंघम टेस्ट: गिल का ऐतिहासिक शतक, जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत

बर्मिंघम : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक (114*) जड़कर एक बार फिर अपने नेतृत्व को मजबूती दी, जबकि यशस्वी जायसवाल की 87 रनों…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
बर्मिंघम टेस्ट: गिल का ऐतिहासिक शतक, जायसवाल और जडेजा की धमक से इंग्लैंड पर भारी भारत

बर्मिंघम : भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार शतक (114*) जड़कर एक बार फिर अपने नेतृत्व को मजबूती दी, जबकि यशस्वी जायसवाल की 87 रनों की आक्रामक पारी ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन लीड्स टेस्ट के हीरो राहुल इस बार सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

करुण नायर को नंबर-3 पर मौका मिला, जिन्होंने 31 रनों की अहम पारी खेली, जबकि जायसवाल के साथ 80 रनों की साझेदारी की। यशस्वी ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 87 रन बनाए और इंग्लिश गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए तेजी से रन बटोरे, लेकिन वह 25 रन बनाकर आउट हो गए। युवा नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ 01 रन बनाकर चलते बने।

फिर पांचवां विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी को स्थिरता दिलाई। दोनों के बीच अब तक 99 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। कप्तान गिल जहां शानदार फॉर्म में हैं, वहीं जडेजा ने भी धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया है। गिल 114 रन और रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके हैं, जबकि ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, इंग्लिश गेंदबाजों को आखिरी सत्र में गिल और जडेजा की साझेदारी ने थका दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…