द इंडियन व्यू

बर्मिंघम टेस्ट Day 1 : शुभमन गिल के शतक से भारत की मजबूत शुरुआत, इंग्लैंड के खिलाफ 310/5

कप्तान शुभमन गिल के संयमित दूसरे शतक से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 310 रन बनाए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के बिना अंतिम एकादश में तीन हरफनमौलाओं को लेकर उतरी टीम इंडिया…

Ragwendra P Singh
July 2, 2025
3 min read
बर्मिंघम टेस्ट Day 1 : शुभमन गिल के शतक से भारत की मजबूत शुरुआत, इंग्लैंड के खिलाफ 310/5

कप्तान शुभमन गिल के संयमित दूसरे शतक से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट पर 310 रन बनाए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के बिना अंतिम एकादश में तीन हरफनमौलाओं को लेकर उतरी टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में संतुलित प्रदर्शन किया।

@ICC

लीड्स की तरह एडबस्टन की पिच बल्लेबाजों की मददगार है और बुमराह की गैर मौजूदगी में भारत को कम से कम 500 रन का स्कोर बनाना होगा। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर गिल 216 गेंद में 114 और रविंद्र जडेजा 67 गेंद में 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

गिल ने शोएब बशीर को लगातार स्वीप शॉट खेलकर अपना शतक पूरा किया। वह और जडेजा छठे विकेट की अटूट साझेदारी में 99 रन बना चुके हैं। पहले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक मारने वाले ऋषभ पंत ने 42 गेंद में 25 रन बनाये जबकि शार्दुल ठाकुर की जगह चुने गए नीतिश कुमार रेड्डी एक ही रन बना सके।

अंतिम सत्र में ये दोनों बल्लेबाज आउट हुए। पंत को बशीर ने लांग आन पर जैक क्रॉली के हाथों लपकवाया। वहीं रेड्डी को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया। यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए। दूसरे सत्र में स्टोक्स ने जायसवाल को शॉर्ट और वाइड गेंद पर विकेट के पीछे जैमी स्मिथ के हाथों लपकवाया।

जायसवाल ने 107 गेंद में 13 चौकों की मदद से 87 रन बनाये। भारत ने दूसरे सत्र में 28 ओवर में जायसवाल का विकेट खोकर 84 रन बनाये। गिल 34वें ओवर में ब्रायडन कार्स की गेंद पर पगबाधा की पुरजोर अपील से बाल बाल बचे। उन्होंने इंग्लैंड के स्पिनर बशीर को एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़ा जबकि पंत ने मिड आन के ऊपर से उन्हें छक्का लगाया।

सुबह पहले घंटे में केएल राहुल (26 गेंद में दो रन) को क्रिस वोक्स ने सस्ते में आउट किया। कार्स ने लंच से ठीक पहले करूण नायर (31 रन) को दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों लपकवाकर भारत को दूसरा झटका दिया। पहले घंटे में गेंद को ज्यादा स्विंग तो नहीं मिली लेकिन सीम खूब मिली।

कार्स ने जायसवाल को छाती पर गेंद डालने की कोशिश की लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने बखूबी सामना किया। उन्होंने कार्स को कुछ अच्छे कवर ड्राइव लगाकर शुरूआत की। उन्होंने स्टोक्स को शानदार पूल शॉट भी खेले।

बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए नायर को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कई फुललैंग्थ गेंदें फेंकी लेकिन उन्होंने कवर और स्ट्रेट में चौके लगाकर माकूल जवाब दिया। भारत ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है।

वहीं साइ सुदर्शन की जगह वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जगह नीतिश कुमार रेड्डी खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप को जगह मिली है जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप फिर बाहर हैं। पहले मैच में 20 विकेट लेने में नाकाम रहने के बाद कुलदीप को टीम से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।