बदरीनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, भगवान बदरी-विशाल के किए दर्शन
बद्रीनाथ : प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने बुधवार दोपहर बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने पर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच खासा…

बद्रीनाथ : प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने बुधवार दोपहर बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने पर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उनका स्वागत करते हुए भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान कैलाश खेर ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ, साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की। इस दौरान मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, नोडल अधिकारी (प्रोटोकॉल) प्रमोद नौटियाल, सब-नोडल अधिकारी संदीप कपरुवाण, अवर अभियंता गिरीश रावत, वैभव उनियाल, विकास सनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में कैलाश खेर को करीब से देखने की उत्सुकता बनी रही।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
