बजाली में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
बजाली (असम) : बजाली में एक ड्रग्स तस्कर को बजाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बजाली के कटला गांव से पुलिस ने ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। बजाली पुलिस ने आज बताया है कि गिरफ्तार किए गए ड्रग्स तस्कर की पहचान कामरूप…

बजाली (असम) : बजाली में एक ड्रग्स तस्कर को बजाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बजाली के कटला गांव से पुलिस ने ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। बजाली पुलिस ने आज बताया है कि गिरफ्तार किए गए ड्रग्स तस्कर की पहचान कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया स्थित तुलसीबारी निवासी कादेर अली के रूप में की गयी है। तस्कर के पास से कुल 30 कंटेनर में 41 ग्राम संदिग्ध हेरोइन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बजाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्रिनयन भुइयां के नेतृत्व में और भवानीपुर पुलिस के सहयोग से बीते गुरुवार को ड्रग्स जब्त करने के साथ ही तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली। जानकारी अनुसार, एक चार पहिया वाहन (एएएस-01बीएस-5214) से कादेर अली ड्रग्स लेकर बजाली पहुंचा था। फिलहाल पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
