समाचार पोर्टल

'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल-शबाना आजमी ने जीता दिल

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इमोशनल पोस्टर्स और टीजर के बाद अब सामने आए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में…

Ragwendra P Singh
July 28, 2026
2 min read
'बंटवारा 1947' का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल-शबाना आजमी ने जीता दिल

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इमोशनल पोस्टर्स और टीजर के बाद अब सामने आए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के विभाजन के दर्दनाक दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर भावनात्मक अंदाज में पेश करती है। ट्रेलर में बंटवारे के दौरान हिंसा, बिछड़ते परिवारों और इंसानियत की मिसाल को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

 

फिल्म की कहानी 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक परिवार हिंसा, डर और जबरन पलायन की त्रासदी का सामना करता है। अपनों से बिछड़ने के दर्द के बीच फिल्म यह संदेश देती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत और उम्मीद की ताकत होती है। ट्रेलर में सनी देओल एक सिद्धांतों पर अडिग व्यक्ति की भूमिका में नजर आते हैं जबकि शबाना आज़मी एक समझदार और मजबूत बुजुर्ग महिला के किरदार में दिखाई देती हैं। वहीं, प्रीति जिंटा मुश्किल परिस्थितियों में अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करती नजर आती हैं।

 

फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सफल जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…