बंगाल के राज्यपाल केरल में ‘मलयाला रत्न’ साहित्यिक सम्मान से सम्मानित
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मलयालम साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘मलयाला रत्न’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘मिथ एंड साइंस-ओरु पुनरवायण’ के लिए प्रदान किया गया,…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को मलयालम साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘मलयाला रत्न’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘मिथ एंड साइंस-ओरु पुनरवायण’ के लिए प्रदान किया गया, जिसे ‘बुक ऑफ द ईयर’ भी चुना गया है। यह जानकारी सोमवार को राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई।यह सम्मान उन्हें कोच्चि में आयोजित 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव के दौरान प्रदान किया गया। महोत्सव के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री केवी थॉमस ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्यपाल बोस द्वारा लिखित 14 पुस्तकों का विमोचन किया और उन्हें औपचारिक रूप से कोच्चि नगर निगम के मेयर एम अनिल कुमार को सौंपी।राज्यपाल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा, “मैं यह पुरस्कार केरल के लोगों और दुनिया भर के उन पाठकों को समर्पित करता हूं जिन्होंने हमेशा मुझे प्रेरित किया है।”राजनीति, प्रशासन और साहित्य तीनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राज्यपाल बोस को मिला यह सम्मान उनके बहुआयामी योगदान की बड़ी सराहना माना जा रहा है।------- -- -
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
