द इंडियन व्यू

फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे सिनर, अल्काराज से होगा सामना

पेरिस : टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका सामना मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने एक अन्य…

Ragwendra P Singh
June 7, 2025
2 min read
फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे सिनर, अल्काराज से होगा सामना

पेरिस : टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका सामना मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने एक अन्य सेमीफाइनल में लोरेन्जो मुसेत्ती को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी सिनर ने कोर्ट फिलिप शात्रिए पर जोकोविच को 6-4, 7-5, 7-6 (7/3) से हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन फाइनल खेलना तय किया। 23 वर्षीय सिनर ने मैच के बाद कहा, "वो हमारे खेल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं, उनके खिलाफ यहां खेलना शानदार अनुभव है। कोर्ट पर उतरने से पहले थोड़ा तनाव होता है, लेकिन मैंने कोशिश की कि उस पर ध्यान न दूं।"

जोकोविच के तीन सेट पॉइंट गए बेकार

38 वर्षीय जोकोविच ने हमेशा की तरह जुझारूपन दिखाया और तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में खूब संघर्ष किया, लेकिन तीसरे सेट में तीन सेट पॉइंट गंवाने के बाद वापसी की उम्मीदें टूट गईं। अब जोकोविच अगले महीने विंबलडन में 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश करेंगे।

सिनर-अल्काराज में भिड़ंत

दूसरी ओर, सिनर टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट नहीं हारे हैं और वो अल्काराज से पिछले साल सेमीफाइनल में मिली पांच सेट की हार का बदला लेना चाहेंगे। अल्काराज ने सिनर के खिलाफ लगातार चार मुकाबले जीते हैं, जिनमें मई में इटालियन ओपन का फाइनल भी शामिल है।

यह पहला मौका होगा जब दो खिलाड़ी जो 2000 के बाद पैदा हुए हैं, ग्रैंड स्लैम फाइनल में आमने-सामने होंगे। खास बात यह भी है कि सिनर और अल्काराज दोनों ने आज तक किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में हार नहीं झेली है।

2013 के बाद पहली बार दोनों वर्गों में टॉप सीड्स के बीच फाइनल

यह 2013 यूएस ओपन के बाद पहला मौका है जब किसी ग्रैंड स्लैम में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के फाइनल में शीर्ष दो वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। महिला फाइनल में आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ शनिवार को ‘कूप सूज़ान लेंगलेन’ ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…