डीपी वर्ल्ड टूर: वीर अहलावत संयुक्त 71वें, शुभंकर पर कट से चूकने का खतरा
भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने फेडेक्स ओपन डी फ्रांस में अपने अभियान का आगाज इवन पार 71 के राउंड के साथ की और वह डीपी वर्ल्ड टूर की गोल्फ डी सेंट-नोम-ला-ब्रेटेचे में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के पहले राउंड के बाद संयुक्त…

भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने फेडेक्स ओपन डी फ्रांस में अपने अभियान का आगाज इवन पार 71 के राउंड के साथ की और वह डीपी वर्ल्ड टूर की गोल्फ डी सेंट-नोम-ला-ब्रेटेचे में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के पहले राउंड के बाद संयुक्त 71वें पर हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ी शुभंकर शर्मा पहले राउंड में ही लड़खड़ा गए और अब उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने दो ओवर 74 का स्कोर बनाया और वह 127वें स्थान पर हैं।
इंग्लैंड के मार्कस आर्मिटेज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड के बाद बढ़त बना ली। उन्होंने छठे और 15वें होल के बीच 10 होल में आठ बर्डी बनाई और 17वें होल पर बोगी के बावजूद दो स्ट्रोक की बढ़त बनाए रखी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
