द इंडियन व्यू

फुल स्ट्रेंथ गेंदबाजी करते दिखे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी से लौट सकते हैं। उन्होंने एक वीडियो से अपनी फिटनेस अपडेट दी है। वीडियो में शमी फुल स्ट्रेंथ गेंदबाजी करते दिखे। साभार : गूगल उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'सटीकता, गति…

Ragwendra P Singh
January 9, 2025
2 min read
फुल स्ट्रेंथ गेंदबाजी करते दिखे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी से लौट सकते हैं। उन्होंने एक वीडियो से अपनी फिटनेस अपडेट दी है। वीडियो में शमी फुल स्ट्रेंथ गेंदबाजी करते दिखे।

साभार : गूगल

उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'सटीकता, गति और जुनून...दुनिया से टकराने के लिए पूरी तरह तैयार!' शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था, हालांकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से वापसी की दावेदारी की थी।

https://twitter.com/MdShami11/status/1876591684315918838

डोमेस्टिक क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन

शमी ने चोट के बाद बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी के राउंड-1 में मप्र के खिलाफ मैच से लौटे। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था, जिससे भारतीय टीम में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई हैं।

शास्त्री-पोंटिंग ने कहा- शमी खेलते तो भारत का पलड़ा भारी होता

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा- 'अगर मोहम्मद शमी को 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दौर में टीम में शामिल किया जाता, तो भारत का पलड़ा भारी हो सकता था। दोनों ने उनके इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम पर सवाल भी उठाए। ऐसे में सिलेक्टर्स को शमी के बारे में सोचना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।