नई शुरुआत की तलाश में भारतीय महिला टीम, केन्या से होगी भिड़ंत
भारतीय टीम एएफसी महिला एशियाई कप में निराशाजनक अभियान के एक महीने बाद शनिवार को फीफा सीरीज 2026 में मेजबान कीनिया का सामना करेगी। खिलाड़ियों को महाद्वीपीय टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने से चूकने की निराशा को…

भारतीय टीम एएफसी महिला एशियाई कप में निराशाजनक अभियान के एक महीने बाद शनिवार को फीफा सीरीज 2026 में मेजबान कीनिया का सामना करेगी। खिलाड़ियों को महाद्वीपीय टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने से चूकने की निराशा को जल्द से जल्द भुलाकर चार टीमों के इस मैत्री टूर्नामेंट से पहले खुद को प्रेरित करना होगा।
इस नॉकआउट टूर्नामेंट में केवल चार टीमें हैं, इसलिए शनिवार का मैच एक तरह से सेमीफाइनल है। ऑस्ट्रेलिया और मलावी शनिवार को ही दूसरा सेमीफाइनल खेलेंगे। सेमीफाइनल के विजेता और हारने वाली टीमें क्रमशः 15 अप्रैल को फाइनल और तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में भिड़ेंगी।
क्रिसपिन छेत्री एक बार फिर महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कोशिश भविष्य के लिए अभी से तैयारी शुरू करने की है। इसमें एएफसी महिला एशियाई कप 2029 क्वालीफायर और 2031 विश्व कप क्वालीफायर भी शामिल है। हमें अभी से शुरुआत करनी होगी।’’
पिछले साल छेत्री की देखरेख में भारत ने एशियाई कप के लिए क्वालीफाई कराया था लेकिन मुख्य टूर्नामेंट के दौरान वह अमेलिया वाल्वरडे के सहायक कोच थे। भारतीय टीम सात अप्रैल को नैरोबी पहुंच चुकी है और अब तक दो अभ्यास सत्र हो चुके हैं।
मेजबान टीम के खिलाफ मैच से पहले शुक्रवार को एक और अभ्यास सत्र होना है। छेत्री ने कहा, ‘‘खिलाड़ी अब मानसिक रूप से काफी तैयार हैं। जब वे अभ्यास के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो उनका पूरा ध्यान अगले मैच की तैयारी पर होता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
