द इंडियन व्यू

फीफा विश्व कप 2026: फाइनल मैच के टिकटों की कीमतों में बड़ा इजाफा

फीफा ने 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए फाइनल टिकटों की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। अब फाइनल मैच के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 10,990 अमेरिकी डॉलर कर दी गई है, जो…

Ragwendra P Singh
April 2, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2026: फाइनल मैच के टिकटों की कीमतों में बड़ा इजाफा

फीफा ने 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए फाइनल टिकटों की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है।

अब फाइनल मैच के लिए टिकट की अधिकतम कीमत 10,990 अमेरिकी डॉलर कर दी गई है, जो पहले दिसंबर में ड्रॉ के बाद जारी की गई श्रेणी एक की 8,680 डॉलर की कीमत से कहीं अधिक है।

न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच के लिए श्रेणी दो के टिकट 7,380 डॉलर कर दिए गए हैं, जबकि पहले ये 5,575 डॉलर थे। इसी तरह श्रेणी तीन के टिकटों की कीमत 5,785 डॉलर हो गई है, जो पहले की कीमत से 4,185 डॉलर अधिक है।

साभार : गूगल

बुधवार रात तक ग्रुप चरण के 72 मैचों में से 17 मैचों के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे, जबकि नॉकआउट चरण के किसी भी मैच के टिकट अभी तक बिक्री के लिए नहीं खोले गए थे।

फीफा इस टूर्नामेंट के लिए गतिशील मूल्य निर्धारण का उपयोग कर रहा है। टूर्नामेंट कुल 48 टीमों के साथ खेला जाएगा और यह अमेरिका के 11 शहरों के अलावा मैक्सिको के तीन और कनाडा के दो शहरों में आयोजित किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।