समाचार पोर्टल

फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

मियामी : इंग्लैंड ने शनिवार को फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस को रोमांचक मुकाबले में 6-4 से हराकर 1966 में विश्व चैंपियन बनने के बाद विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इंग्लैंड ने…

Ragwendra P Singh
July 19, 2026
2 min read
फीफा विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

मियामी : इंग्लैंड ने शनिवार को फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस को रोमांचक मुकाबले में 6-4 से हराकर 1966 में विश्व चैंपियन बनने के बाद विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

 

इंग्लैंड ने पहले हाफ में ही चार गोल दागकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी। हालांकि दूसरे हाफ में फ्रांस ने चार गोल कर जोरदार वापसी की कोशिश की, लेकिन अंत में बुकायो साका ने पेनल्टी पर अपना हैट्रिक गोल दागा और जूद बेलिंगहैम ने स्टॉपेज टाइम में गोल कर इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगा दी।

 

इंग्लैंड के लिए पहले हाफ में डेक्लान राइस और एजरी कॉन्सा ने भी गोल किए और टीम को मजबूत बढ़त दिलाई।

 

एम्बाप्पे बने गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष पर

 

फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने मुकाबले में दो गोल किए। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल (10) करने वाले खिलाड़ी बन गए और गोल्डन बूट की दौड़ में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।

 

एम्बाप्पे ने विश्व कप में अपने कुल गोलों की संख्या 22 तक पहुंचा दी, जिससे उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी (21 गोल) को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी बढ़त हासिल कर ली।

 

ओलीसे ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड

 

फ्रांस के लिए ब्रैडली बारकोला और उस्मान डेम्बेले ने भी गोल किए, जबकि माइकल ओलीसे ने एम्बाप्पे के दोनों गोल में असिस्ट किया।

 

इन दो असिस्ट के साथ ओलीसे के इस विश्व कप में कुल सात असिस्ट हो गए, जिससे उन्होंने एक ही विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक असिस्ट करने के पेले के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…