द इंडियन व्यू

फिरोजपुर में सरहद पार से आई 15.7 किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

चंडीगढ़ : फिरोजपुर पुलिस ने एक बार फिर सरहद पार से नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 15.7 किलोग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। राज्य के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस…

Ragwendra P Singh
September 14, 2025
2 min read
फिरोजपुर में सरहद पार से आई 15.7 किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

चंडीगढ़ : फिरोजपुर पुलिस ने एक बार फिर सरहद पार से नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 15.7 किलोग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

राज्य के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार काे बताया कि खुफिया जानकारी पर आधारित पर फिराेजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आराेप में एक व्यक्ति काे गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर के हबीबवाला निवासी सोनू सिंह के पास से 15.7 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। डीजीपी यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कोई भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह ड्रग नेटवर्क कपूरथला जेल में बंद एक व्यक्ति चला रहा है। नशे की यह खेप पाकिस्तान आधारित तस्करों ने भेजी थी। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे संबंधों का पता लगाकर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और जांच की जा रही है।

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए फिरोजपुर की टीमों को भरोसेमंद जानकारी मिली थी कि संदिग्ध सोनू सिंह ने हेरोइन की तस्करी कर रहा है, वह हेराइन लेकर ग्राम पल्ला मेघा से सिटी फिरोजपुर की ओर जा रहा है। इस सूचना पर एसपी (डी) फिरोजपुर मनजीत सिंह और डीएसपी (डी) फिरोजपुर बरजिंदर सिंह की निगरानी में पुलिस टीमों ने ऑपरेशन चलाया और पिंड दुलची के पास लगे नाके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने कहा कि इस केस में आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियाँ और बरामदगियाँ होने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।