समाचार पोर्टल

फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2 करोड़ 42 लाख की ठगी

नोएडा : नोएडा के साइबर क्राइम थाने में एक कंपनी के अधिकारी ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी मोबाइल फोन रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विड्रोल, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर की सर्विस प्रोवाइड कराती है। उनके अनुसार…

Ragwendra P Singh
September 16, 2026
2 min read
फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2 करोड़ 42 लाख की ठगी

नोएडा : नोएडा के साइबर क्राइम थाने में एक कंपनी के अधिकारी ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी मोबाइल फोन रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विड्रोल, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर की सर्विस प्रोवाइड कराती है। उनके अनुसार 13 सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने उनकी कंपनी का सर्वर हैक कर लिया तथा उनकी कंपनी के एपीआई पोर्टल को हैक करके दो करोड़ 42 लाख 62 हजार 576 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया है।पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को राजकुमार पुत्र अनिल कुमार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 65 के बी- ब्लॉक में उनकी कंपनी है। उनकी कंपनी रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड एक फिनटेक कंपनी है, जिसमें वे लोग मोबाइल फोन का रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विड्रोल, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर की सर्विस प्रोवाइड करवाते हैं। उनके अनुसार 13 सितंबर दोपहर बाद से शाम 8 बजे के बीच उनकी कंपनी का सर्वर अज्ञात साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया, तथा एपीआई पोर्टल के माध्यम से उनकी कंपनी से 2 करोड़ 42 लाख 65 हजार 576 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। यह पैसा 497 ट्रांजैक्शन के माध्यम से 28 बैंकों के 58 अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि किन-किन बैंक खातों में कितनी- कितनी रकम ट्रांसफर हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…

छात्रा को मिलने बुलाया, कमरे पर ले गया और तीन साथियों संग किया दुष्कर्म

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर 16 वर्षीय छात्रा को मिलने के बहाने कमरे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली…