द इंडियन व्यू

फायरिंग केस में केआरके पर शिकंजा, 27 जनवरी तक बढ़ी कस्टडी

मुंबई : मुंबई की बांद्रा अदालत में कमाल राशिद खान उर्फ केआरके से जुड़े फायरिंग मामले की शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई।सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केआरके को 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।…

Ragwendra P Singh
January 24, 2026
2 min read
फायरिंग केस में केआरके पर शिकंजा, 27 जनवरी तक बढ़ी कस्टडी

मुंबई : मुंबई की बांद्रा अदालत में कमाल राशिद खान उर्फ केआरके से जुड़े फायरिंग मामले की शुक्रवार को अहम सुनवाई हुई।सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केआरके को 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।

 

मुंबई की बांद्रा अदालत में कमाल राशिद खान उर्फ केआरके से जुड़े फायरिंग मामले की शुक्रवार को अहम सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि घटना के वक्त दो राउंड फायर किए गए थे और मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल फायरिंग के पीछे की मंशा साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इसे गंभीर मामला माना जा रहा है क्योंकि इससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। मामले की गहन जांच जारी है।

 

वहीं, केआरके की ओर से पेश वकील ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाए। बचाव पक्ष ने दलील दी कि फायरिंग किसी अज्ञात शख्स ने की थी और पुलिस जिन दो फ्लैट्स की ओर गोली चलने की बात कह रही है, उनके बीच लगभग 400 मीटर की दूरी है। वकील ने यह भी तर्क दिया कि जिस हथियार का जिक्र किया जा रहा है, उसकी मारक क्षमता सिर्फ 20 मीटर तक की है, ऐसे में केआरके पर लगाए गए आरोपों पर संदेह पैदा होता है।

 

अदालत में केआरके ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है और वे फायरिंग करने वाले व्यक्ति को नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास वैध हथियार लाइसेंस है और वे लंबे समय से मुंबई में रह रहे एक स्थापित बिजनेसमैन हैं। केआरके का दावा है कि फिल्मों और फिल्मी हस्तियों पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखने के कारण उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ साजिश रची गई है।

 

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केआरके को 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। पुलिस अब फायरिंग की मंशा और इससे जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी की रात अंधेरी के ओशिवारा इलाके में एक रिहायशी इमारत में गोली चलने की आवाजें सुनी गई थीं, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।