फायरबॉल्स मास्टर्स ने क्रिकेट बड्डीज को पांच विकेट से हराया
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अजय कुमार लाल (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब को पांच…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अजय कुमार लाल (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से फायरबॉल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में क्रिकेट बड्डीज क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया।
चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
एलडीए स्टेडियम अलीगंज पर क्रिकेट बड्डीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जमाल काजिम ने 48 गेंदों पर 4 चौके व 3 छक्के से 69 रन बनाते हुए अर्धशतक पूरा किया। नूर ने 23 व ग्यासुद्दीन ने 15 रन का योगदान किया।
फायरबॉल्स मास्टर्स से अजय कुमार लाल ने 3 व नय्यर जमाल ने 2 विकेट की सफलता पाई। जवाब में फायरबॉल्स मास्टर्स ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया।

सलामी बल्लेबाज डा.अरुण ने 32 गेंदों पर 5 चौके से 42 व जसविंदर सिंह ने 23 गेंदों पर 5 चौके से 34 रन बनाकर पारी की शुरुआत की। इसके बाद जीत में अमिताभ सिंह ने 34 गेंदों पर 4 चौके से 39 रन गुरबिंदर सिंह ने 18 रन जोड़े। क्रिकेट बड्डीज से अविनाश श्रीवास्तव व फखरुजमां ने 2-2 विकेट की सफलता पाई।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
