फायरबॉल्स मास्टर्स की जीत में चमके जसविंदर, विनोद व सर्वेंद्र
लखनऊ। फायरबॉल्स मास्टर्स ने मैन ऑफ द मैच जसविंदर सिंह (50) के अर्धशतक व विनोद सिंह (नाबाद 49) की उम्दा बल्लेबाजी के बाद सर्वेंद्र सिंह (चार विकेट) की गेंदबाजी से चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट…

लखनऊ। फायरबॉल्स मास्टर्स ने मैन ऑफ द मैच जसविंदर सिंह (50) के अर्धशतक व विनोद सिंह (नाबाद 49) की उम्दा बल्लेबाजी के बाद सर्वेंद्र सिंह (चार विकेट) की गेंदबाजी से चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत दर्ज की।
चौक स्टेडियम पर खेले गए मैच में फायरबॉल्स मास्टर्स ने सीवीसीएल को नौ रन से शिकस्त दी। फायरबॉल्स मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जसविंदर सिंह ने 39 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्के से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विनोद सिंह ने मात्र 20 गेंदों पर 6 चौके व दो छक्के से आतिशी नाबाद 49 रन जोड़े। सीवीसीएल से राकेश जोशी व संजय कुमार को दो-दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में सीवीसीएल लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सका।

टीम ने 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। शशि प्रकाश ने 52 गेंदों पर 7 चौके व 3 छक्के से सर्वाधिक नाबाद 89 रन बनाए। उनके अलावा आशुतोष श्रीवास्तव 24 रन बनाकर ही कुछ प्रतिरोध कर सके। फायरबॉल्स मास्टर्स से सर्वेंद्र सिंह ने 18 रन देकर चार विकेट की सफलता पाई।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
