द इंडियन व्यू

फायरबाल्स मास्टर्स ने लाइव टीवी एक्सप्रेस को आठ विकेट से दी शिकस्त

लखनऊ। फायरबाल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को आठ विकेट से हराया। आरडीएसओ स्टेडियम पर लाइव टीवी एक्सप्रेस ने पहले…

Ragwendra P Singh
November 23, 2025
1 min read

लखनऊ। फायरबाल्स मास्टर्स ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को आठ विकेट से हराया। आरडीएसओ स्टेडियम पर लाइव टीवी एक्सप्रेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 121 रन बनाए।

चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

टीम से राजीव आनंद (31), पीयूष (नाबाद 28) व मोहम्मद फैसल (25) ही टिक कर खेल सके। फायरबाल्स मास्टर्स से मैन ऑफ द मैच दीपक तनेजा को चार जबकि अजय द्विवेदी व नय्यर जमाल को 2-2 विकेट की सफलता मिली।

जवाब में फायरबाल्स मास्टर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.5 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में सलामी बल्लेबाज अनिल सिंह ने 37 गेंदों पर 7 चौके से 50 रन की पारी खेली।

साभार : गूगल

जसविंदर सिंह ने 34 व गोपाल यादव ने नाबाद 22 रन का योगदान किया। लाइव टीवी एक्सप्रेस से मो.आसिफ को दो विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।