क्वार्टर फाइनल टाईब्रेक में वेई यी ने अर्जुन को हराया, सेमीफाइनल की दौड़ से भारत बाहर
पणजी : भारत की उम्मीदें बुधवार को उस समय समाप्त हो गईं जब ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी क्वार्टर फाइनल के टाईब्रेक में चीन के जीएम वेई यी से हार गए। क्वार्टर फाइनल में बचे एकमात्र भारतीय अर्जुन एरिगैसी ने दोनों क्लासिकल…

पणजी : भारत की उम्मीदें बुधवार को उस समय समाप्त हो गईं जब ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी क्वार्टर फाइनल के टाईब्रेक में चीन के जीएम वेई यी से हार गए। क्वार्टर फाइनल में बचे एकमात्र भारतीय अर्जुन एरिगैसी ने दोनों क्लासिकल गेम ड्रॉ खेले थे, जिसके बाद यह साफ था कि फैसला टाईब्रेक में ही होना है।
और वहां मुकाबला काफी पेचीदा रहने वाला था। 22 वर्षीय वारंगल के अर्जुन एरिगैसी ने पहले टाईब्रेक गेम में ब्लैक पीसेज से फ्रेंच डिफेंस खेला। मिडिल गेम में वह दबाव में दिखे, लेकिन वेई की 27वीं चाल की गलती, जहां उन्होंने ज़्यादा सुरक्षित रास्ता चुना। उनकी इस गलती ने अरुण को वापसी करने का मौका दिया।
फ़िडे विश्व कप 2025
नतीजतन 66 चाल बाद खेल ड्रॉ पर खत्म हुआ। 2023 में भी अर्जुन एरिगैसी क्वार्टर फाइनल टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा से हारकर बाहर हुए थे। इस बार दूसरे गेम में सफेद पीसेज से उन्हें वेई की पेट्रोव डिफेंस को तोड़कर जीत निकालनी थी। लेकिन वेई अपने प्लान पर डटे रहे और 28वीं चाल तक बढ़त हासिल कर ली।

अर्जुन एरिगैसीने आखिरी क्षण तक संघर्ष किया, लेकिन 79 चालों तक चले मुकाबले में वेई ने अपने ‘सी’ प्यादे को क्वीन में प्रोमोट कर जीत सुनिश्चित की और अरुण ने रेसिग्नेशन दे दिया। इस तरह भारत की चुनौती समाप्त हो गई।
वेई ने मैच के बाद कहा, “मैं खुश और उत्साहित हूं कि मैं इतनी मजबूत तैयारी वाले खिलाड़ी के खिलाफ जीत पाया। पहले गेम में मुझे मिडिल और एंड गेम में कई मौके थे लेकिन मैं उन्हें भुना नहीं सका। दूसरे गेम में वह जीतने निकले थे और कई जोखिम भरी चालें चलीं, तभी मुझे लगा कि जीत का मौका है।”
अन्य टाईब्रेक मुकाबलों में, जीएम आंद्रेई एसिपेंको ने दूसरे चरण में जीएम सैम शैंकलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों ने पहले सेट के रैपिड गेम्स में एक-एक जीत हासिल की थी।
दूसरे सेट में एसिपेंको ने पहले ब्लैक पीसेज से जीत दर्ज की और फिर सफेद पीसेज से भी जीतते हुए वेई यी के खिलाफ सेमीफाइनल बुक किया। जीएम जावोखिर सिंदारोव ने मार्टिनेज अलकांतारा होसे एडुआर्डो को दूसरे सेट के टाईब्रेक में हराकर आखिरी सेमीफाइनल स्थान पक्का किया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
