फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
हाथरस : क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका बीनू (28) का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। बीनू की शादी रविंद्र के साथ तीन साल पहले हुई थी। सुबह जब परिजनों ने…

हाथरस : क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका बीनू (28) का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
बीनू की शादी रविंद्र के साथ तीन साल पहले हुई थी। सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। खिड़की की झरी से देखने पर बीनू का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और मृतका के मायके पक्ष को दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मायके पक्ष की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर के अनुसार, अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
