प्रेस इलेवन की एकतरफा जीत में मयूर शुक्ला का कमाल
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मयूर शुक्ला (2 विकेट, 69 रन) के आलराउंड खेल से प्रेस इलेवन ने नगर निगम क्रिकेट प्रतियोगिता में महापौर इलेवन के खिलाफ 8 विकेट की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पत्रकार…

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मयूर शुक्ला (2 विकेट, 69 रन) के आलराउंड खेल से प्रेस इलेवन ने नगर निगम क्रिकेट प्रतियोगिता में महापौर इलेवन के खिलाफ 8 विकेट की जीत से अपने अभियान की शुरुआत की।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पत्रकार एकादश के कप्तान हिमांशु दीक्षित ने टॉस जीत कर महापौर इलेवन को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया ,उनका ये फैसला सही साबित हुआ ,मैच के दूसरे ही ओवर में महापौर एकादश के ओपनर अनुराग मिश्र अन्नू को मयूर ने अपनी ही गेद पर कॉट एन बोल्ड के रूप में आउट कर दिया।

जिसके उपरांत पत्रकार एकादश की टीम ने महापौर इलेवन को उबरने नहीं दिया ।पहले बल्लेबाजी करते हुए महापौर एकादश ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन का स्कोर बनाया। शिवपाल सांवरिया ने 47 गेंदों पर 2 चौके से सबसे अधिक 32 रन बनाए।
महापौर इलेवन को 8 विकेट से किया पराजित
लवकुश ने 16 व मुकेश सिंह ने 14 रन का योगदान किया। प्रेस इलेवन से वैभव तिवारी ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इश्तियाक रजा व मयूर शुक्ला ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं मोहसिन को एक विकेट मिला।
जवाब में प्रेस इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.4 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज मयूर शुक्ला ने 53 गेंदों पर 9 चौके व 1 छक्के से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।
वहीं विवेक चौहान ने नाबाद 13 व सुधीर तिवारी ने 12 रन का योगदान किया। महापौर इलेवन से एकमात्र विकेट अनुराग मिश्रा को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
