प्रीमियर लीग : आर्सेनल ने चेल्सी से नॉनी मडुके को किया साइन
लंदन : इंग्लिश क्लब आर्सेनल ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए चेल्सी के विंगर नॉनी मडुके को साइन कर लिया है। यह डील कथित तौर पर £48 मिलियन (लगभग 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बताई जा रही है। आर्सेनल ने अपने आधिकारिक…

लंदन : इंग्लिश क्लब आर्सेनल ने शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए चेल्सी के विंगर नॉनी मडुके को साइन कर लिया है। यह डील कथित तौर पर £48 मिलियन (लगभग 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बताई जा रही है।
आर्सेनल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,"हम यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि इंग्लैंड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नॉनी मडुके ने हमारे साथ दीर्घकालिक करार किया है।"
23 वर्षीय मडुके ने चेल्सी के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 92 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 20 गोल किए और 9 असिस्ट दिए। उन्होंने अमेरिका में आयोजित क्लब वर्ल्ड कप के सात में से पांच मैचों में हिस्सा लिया था, हालांकि फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ 3-0 की जीत में वह नहीं खेले।
मडुके ने अपने करियर की शुरुआत क्रिस्टल पैलेस और टोटेनहम हॉट्सपर की यूथ टीम से की थी। इसके बाद वे 2018 में नीदरलैंड्स के क्लब पीएसवी आइंधोवन से जुड़ गए थे।
आर्सेनल में मडुके जर्सी नंबर 20 पहनेंगे।
उन्होंने चेल्सी को अलविदा कहते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा:"प्रिय चेल्सी फुटबॉल क्लब, पिछले तीन वर्षों के लिए धन्यवाद… मेरे साथियों को धन्यवाद, आप लोगों के लिए मेरे मन में केवल प्यार और सम्मान है।"
मडुके ने आगे लिखा,"कोच एंज़ो मारेस्का, आपके अंडर खेलना सौभाग्य की बात रही। आपने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी और इंसान बनाने की कोशिश की, इसके लिए धन्यवाद। और अंत में हर चेल्सी फैन का आभार – प्यार के लिए, तारीफ के लिए और आलोचनाओं के लिए भी – मैं सब कुछ सराहता हूं। यहां से मैं सिर्फ अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं।"
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
