द इंडियन व्यू

प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना के लिए शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने डब्लूडब्लूई के दिग्गज और अपने सह-कलाकार जॉन सीना के लिए खास पोस्ट शेयर की है और उन्हें धन्यवाद कहा। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता…

Ragwendra P Singh
December 15, 2025
2 min read
प्रियंका चोपड़ा ने जॉन सीना के लिए शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने डब्लूडब्लूई के दिग्गज और अपने सह-कलाकार जॉन सीना के लिए खास पोस्ट शेयर की है और उन्हें धन्यवाद कहा। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि जॉन सीना ने 48 साल की उम्र में रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने अपने आखिरी मैच में गुंथर के खिलाफ हार के बाद किया।

 

प्रियंका का भावुक संदेश

 

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉन सीना की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "एक यादगार सफर, धन्यवाद जॉन सीना।" उनका यह पोस्ट देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं। प्रियंका और जॉन को फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में साथ देखा गया था, जो इस साल 2025 में रिलीज़ हुई थी और इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

 

प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट्स

 

प्रियंका लंबे समय से हॉलीवुड में सक्रिय रही हैं, लेकिन अब वह अपने वतन में वापसी कर रही हैं। उन्हें एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पहला भाग 2027 में और दूसरा 2029 में रिलीज़ होगा। इसके अलावा, प्रियंका के पास 'कृष 4' और 'जी ले जरा' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं, जो उनके फैंस के लिए खास रोमांच लेकर आएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…