द इंडियन व्यू

प्रिटोरिया कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, एमआई केपटाउन को हराकर शीर्ष पर

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने ऑलराउंड खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमआई केपटाउन को 53 रन से हराकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बोनस अंक से जीतने से प्रिटोरिया कैपिटल्स के 20…

Ragwendra P Singh
January 13, 2026
1 min read
प्रिटोरिया कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, एमआई केपटाउन को हराकर शीर्ष पर

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने ऑलराउंड खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमआई केपटाउन को 53 रन से हराकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

बोनस अंक से जीतने से प्रिटोरिया कैपिटल्स के 20 अंक हो गए हैं जबकि सनराइजर्स ईस्टर्न केप (19 अंक) दूसरे स्थान पर खिसक गया है। एमआई केपटाउन की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को इस हार से करारा झटका लगा है।

@SA20_League

सोमवार रात को खेले गए इस मैच में कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड (53 रन) के अर्धशतक से छह विकेट पर 185 रन बनाए।

इसके जवाब में एमआई केपटाउन की टीम सात व़िकेट पर 132 रन ही बना पाई। एमआई केपटाउन से रीजा हेंड्रिक्स ने नाबाद 68 रन बनाए। कैपिटल्स के लिए गिडयोन पीटर्स ने तीन विकेट लिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।