प्राग मास्टर्स टूर्नामेंट के चैंपियन बने ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम
ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने शुक्रवार को प्राग मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता जिससे शतरंज में भारत का दबदबा जारी रहा। अरविंद ने हमवतन आर प्रज्ञानानंदा सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर…

ग्रैंडमास्टर अरविंद चिदंबरम ने शुक्रवार को प्राग मास्टर्स टूर्नामेंट में अपने करियर का पहला बड़ा खिताब जीता जिससे शतरंज में भारत का दबदबा जारी रहा। अरविंद ने हमवतन आर प्रज्ञानानंदा सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर यह खिताब जीता।

अरविंद ने नौवें और अंतिम दौर में तुर्कीये के गुरेल एडिज के साथ ड्रा खेलकर छह अंक हासिल किए। विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा नीदरलैंड के अनीश गिरी से हारकर पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
अरविंद ने टूर्नामेंट में तीन जीत और छह ड्रा के बाद संभावित नौ में से छह अंक हासिल किए। प्रज्ञानानंदा ने गिरी और चीन के शीर्ष वरीय वेई यी के साथ पांच अंक हासिल कर अपने अभियान को खत्म किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले दो दिन ठीक से सो नहीं पाया हूं। सातवें राउंड तक पूरी तरह से ठीक था और फिर मुझे यह बढ़त मिल गई जिससे दबाव था।’’
उन्होंने अपने गुरु और कोच ग्रैंडमास्टर आर बी रमेश की भी प्रशंसा की और अनीश गिरी के खिलाफ अपने मैच को टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास बताया। भारतीय दिव्या देशमुख ने चैलेंजर्स वर्ग में यूनान की स्टैमाटिस कौरकुलस-अर्डिटिस के खिलाफ अपनी अंतिम दौर की बाजी जीत ली।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
