द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी पटना में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में किया रोड शो

पटना : बिहार के आरा और नवादा में जनसभा करने के बाद देर शाम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी पटना के दिनकर गोलम्बर से गांधी मैदान तक एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो किया।पीएम मोदी ने रोड शो की शुरुआत…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी पटना में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में किया रोड शो

पटना : बिहार के आरा और नवादा में जनसभा करने के बाद देर शाम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजधानी पटना के दिनकर गोलम्बर से गांधी मैदान तक एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो किया।पीएम मोदी ने रोड शो की शुरुआत दिनकर गोलंबर (राजेंद्र नगर) स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करके किया। उनके साथ सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद रविशंकर प्रसाद भी साथ थे। उनके हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का निशान था। जब उनका वाहन फूलों और भगवा झंडों से सजी शहर की सड़कों से गुज़रा, तो प्रधानमंत्री ने सड़क के दोनों ओर और इमारतों की छतों पर जमा भीड़ का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया।विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा कर रहे मोदी की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए थे। बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री की तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश करती हुई, उनके वाहन पर पुष्प वर्षा करती और आरती उतारती हुई दिखाई दीं।इस दौरान प्रदेश भाजपा की ओर लगभग 3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बनाए गए छोटे मंचों पर 'सामा चकेवा' सहित लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी किया। रोड शो नाला रोड, ठाकुरवाड़ी और बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन में समाप्त हुआ।उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान पटना में इसी तरह का एक रोड शो किया था, और इस साल की शुरुआत में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भी एक रोड शो किया था।पटना में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।