प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंच कर जननायक को किया नमन
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में अब दस दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी रैली और जनसभा कर मतदाताओं को अपनी ओर करने के प्रयास में है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में अब दस दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी रैली और जनसभा कर मतदाताओं को अपनी ओर करने के प्रयास में है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में चुनावी रैली करने जा रहे हैं। चुनावी जनसभा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरी ग्राम पहुंच कर जननायक को नमन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर ज़िले के कर्पूरीग्राम का दौरा किया, जो कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली है। उन्होंने ठाकुर के परिजनों से मुलाकात की और स्व. ठाकुर को नमन किया। थोड़ी देर में ही प्रधानमंत्री समस्तीपुर के दुधपुरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से बिहार में यह उनका पहला चुनावी कार्यक्रम होगा।इसी माह की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि "किसी सोशल मीडिया टीम ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक नहीं बनाया- बिहार के लोगों ने बनाया" और नागरिकों से इस पहचान को "हड़पने" के प्रयासों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया था।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
