द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर बिहार के पूर्णिया को सौंपेंगे हवाईअड्डे का नवनिर्मित टर्मिनल

पटना : उत्तर बिहार के पूर्णिया में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाईअड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ करीब 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उप…

Ragwendra P Singh
September 15, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर बिहार के पूर्णिया को सौंपेंगे हवाईअड्डे का नवनिर्मित टर्मिनल

पटना : उत्तर बिहार के पूर्णिया में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाईअड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के साथ करीब 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना शामिल है। इसके अलावा सुपौल और कटिहार जिलों में आई एंड डी व एसटीपी कार्य की आधारशिला रखी जाएगी। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बिहार में रेल संपर्क को मजबूती देने के लिए विक्रमशिला से कटारेह तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। साथ ही बहुप्रतीक्षित कोसी-मेची अंतरदलीय लिंक परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35,000 ग्रामीण और 5,920 शहरी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मोदी गृह प्रवेश कराएंगे। बिहार में एनआरएलएम के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशनों को सामुदायिक निवेश फंड का भी वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस को भी वो रवाना करेंगे।

इससे पहले अगस्त में प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन कर उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली अहम सड़क परियोजना जनता को समर्पित की थी। अब एयरपोर्ट और मखाना बोर्ड की शुरुआत को उसी कड़ी में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी मौसम में लगातार आगमन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए राजनीतिक संदेश भी निकाला जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि "प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आते हैं लेकिन यहां की असली समस्याओं पर चुप रहते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।