प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे
जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे। वे यहां प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर में लगभग 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का…

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे। वे यहां प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर में लगभग 23 हजार 500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सड़क, पेयजल, ऊर्जा, शिक्षा और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही रोजगार उत्सव के अंतर्गत 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।
राज्य सरकार के अनुसार यह आयोजन विकास और रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
