प्रधानमंत्री गुजरात के एकतानगर में 1,219 करोड़ की विकास सुविधाओं और परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
गांधीनगर : अखंड भारत के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर को गुजरात के नर्मदा जिले के एकतानगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को उजागर करते हुए मनाई जाएगी। इस…

गांधीनगर : अखंड भारत के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर को गुजरात के नर्मदा जिले के एकतानगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को उजागर करते हुए मनाई जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवड़िया(एकतानगर) में आयोजित एकता दिवस पर ₹1,219 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास और आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।इस संबंध में प्रवक्ता मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी की प्रेरणा से देशभर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष सरदार साहब की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस का अत्यंत भव्य और बहुआयामी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड की तर्ज पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकतानगर में पहली बार एक भव्य मूविंग परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों को दर्शाने वाले “एकत्व” थीम पर आधारित 10 झांकियाँ प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 30 और 31 अक्टूबर को नर्मदा जिले के केवड़िया(एकतानगर) में आयोजित इस एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।प्रवक्ता मंत्री वाघाणी प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे वडोदरा से एकतानगर पहुंचेंगे और ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही ₹1,219 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास और आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर सरदार साहब की 150वीं जयंती पर स्मृति सिक्के और डाक टिकट का भी अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुजरात को दी जाने वाली ₹1,219 करोड़ की परियोजनाओं में ₹367 करोड़ की लागत से बनने वाले द म्यूज़ियम ऑफ रॉयल किंगडम्स ऑफ इंडिया का भूमि पूजन तथा ₹303 करोड़ की लागत से बने बिरसा मुंडा भवन का उद्घाटन शामिल है। कुल मिलाकर ₹700 करोड़ से अधिक के शिलान्यास और ₹519 करोड़ की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होंगे।उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह प्रधानमंत्री मोदी सरदार साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और एकतानगर में भारत पर्व के अंतर्गत डैम व्यू पॉइंट-1 पर आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम का कर्टन रेज़र लॉन्च करेंगे। इसके अलावा 16 नवंबर को भारत और गुजरात सरकार के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में साइकिलिंग फन राइड और 17 नवंबर को गुजरात सरकार के खेल विभाग के सहयोग से साइक्लोथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से साइकिल सवार भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार का डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग अपना आरंभ कार्यक्रम एकतानगर में आयोजित करता है। इस वर्ष इस कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के लगभग 660 प्रशिक्षु अधिकारी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे और प्रशिक्षु सिविल सेवकों को प्रेरक मार्गदर्शन देंगे।गौरतलब है कि राष्ट्रीय एकता दिवस की इस परेड में बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और एनसीसी मिलाकर कुल 16 कंटिजेंट्स भाग लेंगे। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के बीएसएफ के 16 पदक विजेता और सीआरपीकएफ पाँच शौर्य चक्र विजेता वीर जवान भी इस परेड में खुली जीपों में भाग लेंगे। इस परेड का नेतृत्व हेराल्डिंग टीम के लगभग 100 सदस्य करेंगे, जो रंग-बिरंगे परिधानों और विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ प्रदर्शन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
