द इंडियन व्यू

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 14 से 16 सितंबर तक होगा वायु सेना का 'ड्रोनथॉन'

जोधपुर : जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 14 से 16 सितंबर तक भारतीय वायु सेना की ओर से पहली बार ड्रोनथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें रक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े भारतीय उद्योग अपनी अत्याधुनिक ड्रोन और…

Ragwendra P Singh
September 12, 2026
2 min read
पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 14 से 16 सितंबर तक होगा वायु सेना का 'ड्रोनथॉन'

जोधपुर : जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 14 से 16 सितंबर तक भारतीय वायु सेना की ओर से पहली बार ड्रोनथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें रक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े भारतीय उद्योग अपनी अत्याधुनिक ड्रोन और ड्रोन-रोधी तकनीकों का विकास, परीक्षण और प्रदर्शन करेंगे।ड्रोनथॉन-2026 का उद्देश्य देश में विकसित मानवरहित हवाई प्रणालियों और काउंटर-ड्रोन प्रणालियों की क्षमताओं को परखना तथा रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकों को बढ़ावा देना है। आयोजन को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसके जरिए विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने और घरेलू रक्षा उद्योग को प्रोत्साहित करने पर जोर रहेगा।आयोजन में ड्रोन, निगरानी प्रणालियों, खुफिया जानकारी जुटाने वाली तकनीकों, लक्ष्य की पहचान करने वाली प्रणालियों तथा दुश्मन के ड्रोन की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय करने वाली काउंटर-ड्रोन तकनीकों पर विशेष ध्यान रहेगा। आधुनिक युद्ध प्रणाली में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ड्रोन खतरों से निपटने के लिए प्रभावी प्रणालियों का विकास भी सुरक्षा व्यवस्था की प्रमुख आवश्यकता बन गया है।रक्षा सूत्रों के अनुसार ड्रोनथॉन भारतीय रक्षा उद्योग, तकनीकी कंपनियों और संबंधित संस्थानों को अपनी प्रणालियों की क्षमताएं प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराएगा। कंपनियों को सैन्य आवश्यकताओं के अनुरूप अपने उत्पादों का परीक्षण करने और तकनीकों में आवश्यक सुधार करने का अवसर मिलेगा। इससे रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आयोजन में देश-विदेश की 60 से अधिक रक्षा कंपनियों के भाग लेने की जानकारी है। ये कंपनियां पोकरण रेंज में अपने आधुनिक उत्पादों और उपकरणों की लाइव उड़ान तथा अन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान रक्षा क्षेत्र के अधिकारी और विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।उल्लेखनीय है कि पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का चयन सैन्य परीक्षणों के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों के कारण किया गया है। विशाल रेगिस्तानी क्षेत्र, नियंत्रित परीक्षण क्षेत्र और सैन्य गतिविधियों के अनुकूल परिस्थितियां इसे अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियों के परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण बनाती हैं। ड्रोनथॉन-2026 के दौरान स्वदेशी प्रणालियों को वास्तविक परिस्थितियों के करीब परखने का अवसर मिलेगा।-------------------------------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।