“पैर और कंधों से किया कमाल, शीतल देवी बनीं वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज”
जम्मू-कश्मीर की 19 वर्षीय शीतल देवी ने विश्व पैरा तीरंदाजी में इतिहास रचते हुए वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज का खिताब हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि में पिछले साल जीता गया ऐतिहासिक विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण…

जम्मू-कश्मीर की 19 वर्षीय शीतल देवी ने विश्व पैरा तीरंदाजी में इतिहास रचते हुए वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज का खिताब हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि में पिछले साल जीता गया ऐतिहासिक विश्व चैम्पियनशिप का स्वर्ण पदक शामिल है।
शीतल देवी वह पहली महिला भुजाहीन तीरंदाज बनीं जिन्होंने विश्व पैरा चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दक्षिण कोरिया के ग्वांग्जू में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में यह खिताब अपने नाम किया।
भुजायें न होने के बावजूद शीतल ने अपने पैर और कंधों का इस्तेमाल करते हुए तीरंदाजी में अद्भुत प्रदर्शन किया। विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने महिला टीम में रजत और मिश्रित टीम में कांस्य पदक भी जीता। विश्व तीरंदाजी ने कहा, “भारत की शीतल देवी ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन किया और विश्व खिताब समेत कई उपलब्धियां हासिल कर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज बन गईं।”

शीतल ने पेरिस पैरालंपिक में मिश्रित टीम में कांस्य पदक भी जीता। इसके अलावा, वह एशियाई पैरा खेल 2022 और 2023 एशियाई चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत रजत पदक जीत चुकी हैं।
https://twitter.com/sheetal_archery/status/2038521977015791776
शीतल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाजों के बीच नामांकन मिलना और अब विश्व तीरंदाजी द्वारा सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना जाना मेरे लिए बेहद गर्व और कृतज्ञता का पल है। इस सफर में जो भी मिला, उसके लिए मेरा दिल भावनाओं से भरा हुआ है। धन्यवाद।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
