पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और सर्विसेज खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार
लखनऊ। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और सर्विसेज ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। 43वीं अखिल…
लखनऊ। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और सर्विसेज ने 43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जीत के साथ फाइनल में खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की।
43वीं अखिल भारतीय केडी सिंह ‘बाबू’ स्मारक आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता
गोमतीनगर विजयंत खंड स्थित मो.शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में सर्विसेज ने सीएजी नई दिल्ली को 5-4 से हराया। टीम की जीत में सूशक धनवार ने तीन गोल दागे। सर्विसेज से 5वें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर सूशक धनवार ने गोल दागकर टीम का खाता खोला।

जवाब में भारत महालिंगप्पा ने नौवें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल से सीएजी को बराबरी दिलाई। फिर एसएसबी से आकिब रहमान ने 18वें, रजत शर्मा ने 24वें मिनट में मैदानी गोल दागा। वहीं सूशक धनवार ने 33वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर व 60वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला।
सीएजी से सूर्या ने 36वें व 55वें और अमनदीप ने 40वें मिनट में गोल दागा लेकिन सिर्फ हार का अंतर कम कर सके। दूसरे सेमीफाइनल में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने आर्मी इलेवन को 3-2 से शिकस्त दी।
मैच के पहले दो क्वार्टर गोलरहित रहे। पेट्रोलियम की ओर से राजिंदर सिंह ने 45वें मिनट में गोल किया। जवाब में आर्मी इलेवन ने सिमरनदीप द्वारा 48वें मिनट में मैदानी गोल व जोबनप्रीत द्वारा 50वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक से किए गोल से बढ़त बना ली।
हालांकि पेट्रोलियम की ओर से राजिंदर सिंह ने 50वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल दागकर मैच में बराबरी की और फिर अरमान कुरैशी द्वारा 53वें मिनट में किए गोल से टीम ने मैच 3-2 से जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
