द इंडियन व्यू

पूर्व आर्सेनल युवा खिलाड़ी बिली विगर का निधन, मैच के दौरान लगी चोट बनी वजह

लंदन : इंग्लैंड की नॉन लीग प्रीमियर डिवीजन में खेलते हुए पूर्व आर्सेनल अकादमी खिलाड़ी बिली विगर का निधन हो गया। वह केवल 21 वर्ष के थे। चिचेस्टर सिटी क्लब ने गुरुवार को उनके निधन की पुष्टि की। इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन…

Ragwendra P Singh
September 26, 2025
2 min read
पूर्व आर्सेनल युवा खिलाड़ी बिली विगर का निधन, मैच के दौरान लगी चोट बनी वजह

लंदन : इंग्लैंड की नॉन लीग प्रीमियर डिवीजन में खेलते हुए पूर्व आर्सेनल अकादमी खिलाड़ी बिली विगर का निधन हो गया। वह केवल 21 वर्ष के थे।

चिचेस्टर सिटी क्लब ने गुरुवार को उनके निधन की पुष्टि की। इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने भी गहरी संवेदना जताते हुए कहा, “हम बिली विगर के निधन से बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हम उनके परिवार, दोस्तों और चिचेस्टर सिटी एफसी के सभी लोगों के साथ हैं।”

आर्सेनल क्लब ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “हमारे पूर्व अकादमी खिलाड़ी बिली विगर के निधन की खबर बेहद चौंकाने वाली और दुखद है।”

कौन थे बिली विगर?

फॉरवर्ड खिलाड़ी विगर ने 2017 में आर्सेनल की अकादमी जॉइन की थी और 2022 में प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उन्हें एक “शक्तिशाली और बहुमुखी फॉरवर्ड” बताया जाता था। उन्होंने डर्बी काउंटी के लिए लोन पर भी खेला और हाल ही में चिचेस्टर सिटी की ओर से सक्रिय खिलाड़ी थे।

कैसे हुआ हादसा?

पिछले शनिवार को विगर विंगेट एंड फिंचली एफसी के खिलाफ मुकाबले में खेल रहे थे। इसी दौरान उनका टकराव मैदान के किनारे स्थित दीवार से हो गया और उन्हें गंभीर दिमागी चोट लगी और वो कोमा में चले गए।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “मंगलवार को उनकी सर्जरी की गई थी जिससे कुछ सुधार की उम्मीद थी, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि गुरुवार (25 तारीख) की सुबह उनका निधन हो गया।”

शोक में फुटबॉल जगत

इस हादसे के बाद चिचेस्टर का शनिवार को लुईस के खिलाफ होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया है। वहीं, इस सप्ताहांत सभी मैचों से पहले एक मिनट का मौन रखा जाएगा और खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।