द इंडियन व्यू

पुलिस ने 32 कुख्यात किये चिन्हित, 20 गैंग के 164 सहयोगियों पर निगरानी

पूर्वी सिंहभूम : जिला को अपराध और भय के माहौल से मुक्त कराने के लिए जिला पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 32 कुख्यात अपराधियों की पहचान की है। इन अपराधियों पर चोरी, रंगदारी, सुपारी किलिंग,…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
पुलिस ने 32 कुख्यात किये चिन्हित, 20 गैंग के 164 सहयोगियों पर निगरानी

पूर्वी सिंहभूम : जिला को अपराध और भय के माहौल से मुक्त कराने के लिए जिला पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 32 कुख्यात अपराधियों की पहचान की है। इन अपराधियों पर चोरी, रंगदारी, सुपारी किलिंग, अवैध वसूली, आपराधिक धमकी, अवैध हथियार रखने और मारपीट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।

चिह्नित अपराधियों में उलीडीह थाना क्षेत्र से गुड्डू पांडेय, विवेक तिवारी, मोहम्मद शहनवाज, बॉबी पॉल और अविनाश के नाम हैं। जुगसलाई थाना क्षेत्र से मनीष सिंह, नगमा खातून उर्फ लाली, निजाम और सरफराज उर्फ तिल्ली, परसुडीह से शाहिल यादव, बागबेड़ा से अजय मल्ला, गोलमुरी से कालू, टेल्को से संजय बंगाली, बृजनंदन पाठक, रवि सरकार, बिरसानगर से राहुल लोहार, दीपु ओझा, सोनारी से गोलू मछुआ, कदमा से तनवीर उर्फ गोरा, मुकेश विभर, राहुल पंडित, प्रशांत कुमार, विक्की नंदी, मानगो से संजर अहमद, सुनील ठाकुर, सीतारामडेरा से राहुल राय और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से प्रभाष सिंह, अक्षय सिंह, अंशू चौहान, गोलू, चन्ने और निक्के शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने 20 सक्रिय अपराधी गिरोहों के 164 सहयोगियों को भी चिन्हित किया है, जिनमें अखिलेश सिंह (19), गणेश सिंह (17), अमरनाथ सिंह (19), कन्हैया सिंह (11), मासूक मनीष (10), मोहित सिंह (3), बिट्टू कामत (3), बिल्ला पाठक (7), सिंटू सिंह (6), विकास सिंह उर्फ हेते (14), विकास तिवारी (9), भानु मांझी (7), प्रकाश मिश्रा (10), रंजीत-संजीत (8), रविदास (10), राहुल सिंह (6), सोनू सिंह (3), सागर कामत (3), सुधीर दुबे (3), गुड्डू पांडेय (5) जैसे नाम शामिल हैं।

इन सभी सहयोगियों को रोजाना संबंधित थानों में हाजिरी देने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि जो भी संदिग्ध गतिविधियों में पाया जाएगा, उस पर सीसीए या गुंडा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी पियूष पांडे ने कहा कि आपराधी या तो जेल जाएंगे या शहर से बाहर होंगे, कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।